Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

गंगासागर : मेला शुरू होते ही वायरल हुए ‘लाइट बाबा’

नववर्ष के आगमन के साथ ही बंगाल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल गंगासागर मेले में एक अनोखे साधु ने सबका ध्यान आकर्षित किया

13 Jan 2026

गंगासागर : मेला शुरू होते ही वायरल हुए ‘लाइट बाबा’

नववर्ष के आगमन के साथ ही बंगाल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल गंगासागर मेले में एक अनोखे साधु ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। महाकुंभ में वायरल हुए ‘आईआईटी बाबा’ के बाद अब गंगासागर मेले में लाइट बाबा’ चर्चा का केंद्र बने हेए हैं। उनकी अनूठी वेशभूषा और अंदाज को लेकर श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कुंभ मेला न होने के कारण इस वर्ष गंगासागर मेले में साधु-संतों का जमावड़ा पहले से ही शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों से साधु-संन्यासी इस पवित्र धाम में पहुंचे हैं। इसी बीच लाइट बाबा अपनी अलग पहचान के कारण भीड़ से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं।

लाइट बाबा का स्वरूप अन्य साधुओं से पूरी तरह भिन्न है। उनका दाहिना हाथ नहीं है। आंखों पर चश्मा, पूरे शरीर पर भस्म और अपने निश्चित आसन पर बैठकर वे एक अलग ही माहौल बना रहे हैं। सबसे आकर्षक बात यह है कि उनके पूरे शरीर पर रंग-बिरंगी लाइटें लगी हुई हैं। रात के अंधेरे में जब ये लाइटें चमकती हैं, तो कई लोगों को उनकी छवि किसी रॉकस्टार की मंचीय उपस्थिति की याद दिला देती है।

उनकी इसी अनोखी छवि ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींच लिया है। गंगासागर मेले में आने वाले लोग बड़ी संख्या में उनके कुटीर के पास पहुंच रहे हैं। कोई आशीर्वाद लेने की इच्छा से आ रहा है तो कोई मोबाइल कैमरे में इस अनोखे साधु को कैद करने में व्यस्त है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लाइट बाबा की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुण्यस्नान के लिए एकत्र हो रहे हैं। नागा साधु, अघोरी और विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों की मौजूदगी से सागरद्वीप आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर है। इसी विशाल धार्मिक समागम के बीच लाइट बाबा अपनी विशिष्ट शैली और आधुनिक रोशनी के मेल से इस वर्ष के गंगासागर मेले के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गंगासागर : मेला शुरू होते ही वायरल हुए ‘लाइट बाबा’
नववर्ष के आगमन के साथ ही बंगाल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल गंगासागर मेले में एक अनोखे साधु ने सबका ध्यान आकर्षित किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News